Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
धूमधाम से मनाई जा रही है पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती, सीएम धामी ने किया याद - TV News Today
उत्तराखंड धूमधाम से मनाई जा रही है पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती, सीएम धामी ने किया याद
उत्तराखंड

धूमधाम से मनाई जा रही है पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती, सीएम धामी ने किया याद

उत्तराखंड: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पूरे प्रदेश में आज धूमधाम से मनाई जा रही है. जगह-जगह श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया जा रहा है. हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर सांसद अजय भट्ट ने माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

इस दौरान अजय भट्ट ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक बताया. उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई. इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवन परिचय से सीख लेनी चाहिये. उन्होंने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि वे हमारे राज्य में जन्मे थे. देश की आजादी में पंडित गोविंद बल्लभ पंत का बड़ा योगदान रहा और कुशल राजनीतिज्ञ होने के चलते उनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया. ये उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव का विषय है.

बता दें कि गोविंद बल्लभ पंत का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में 10 सितंबर 1887 को हुआ था. इनकी मां का नाम गोविंदी देवी और पिता का नाम मनोरथ पंथ था. बचपन में पिता की मौत हो जाने के बाद उनकी परवरिश उनके नाना बद्री दत्त जोशी ने की. गोविंद बल्लभ पंत को 1937 से 1939 तक ब्रिटिश भारत में संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार दिया गया. संयुक्त प्रांत में 1946 के चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया. जिसके बाद गोविंद बल्लभ पंत 1946 से 1949 तक संयुक्त प्रांत (उत्तर प्रदेश) के सीएम रहे. इसके बाद गोविंद बल्लभ पंत 1955 से 1968 तक गृह मंत्री भी रहे और 1971 में उनका निधन हो गया.

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के मुख्य संयोजक गोपाल रावत ने बताया कि आज उनकी जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है. इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को भी सम्मानित किया गया.

पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें याद किया. धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री व उत्तरप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न से अलंकृत पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर कोटिशः नमन। राष्ट्र के उत्थान में आप द्वारा दिया गया योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Exit mobile version