उत्तराखंड नेशनल गेम्स ओपनिंग सेरेमनी, ओलंपियन से मिले पीएम मोदी, पहाड़ी टोपी से हुआ स्वागत
उत्तराखंड

नेशनल गेम्स ओपनिंग सेरेमनी, ओलंपियन से मिले पीएम मोदी, पहाड़ी टोपी से हुआ स्वागत

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में नेशनल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई. नेशनल गेम्स ओपनिंग सेरेमनी में पीएम मोदी ने शिरकत की. पीएम मोदी नेशनल गेम्स ओपनिंग सेरेमनी के मंच तक गोल्फ कार्ट के जरिये नेशनल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे. इस दौरान सीएम धामी भी पीएम मोदी के साथ दिखे. मंच पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने नेशनल प्लेयर्स से मुलाकात की. इसमें जसपाल राणा, लक्ष्य सेन, मनीष रावत, सुभाष राणा और मनोज सरकार मंच पर मौजूद थे.

इसके बाद मंच पर पीएम मोदी का स्वागत हुआ. सीएम धामी ने पहाड़ी टोपी पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. साथ ही पीएम मोदी को मोमेंटो भेंट किया गया. इस दौरान मंच पर उत्तराखंड राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने इस दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था. जिसके बाद से ही राज्य की धामी सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है. नेशनल गेम्स का आयोजन इसी कड़ी में किया जा रहा आयोजन हैं. उत्तराखंड में होने जा रहे नेशनल गेम्स अपने आप में ऐतिहासिक हैं. पहली बार ऐसा होगा जब नेशनल गेम्स के सभी खेल एक ही राज्य में आयोजित होंगे. पीएम मोदी का उत्तराखंड प्रेम किसी से छुपा नहीं है. यही कारण है कि पीएम मोदी नेशनल गेम्स का शुभांरभ करने उत्तराखंड पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें उत्तराखंड के विकास को लेकर चर्चा की.

बता दें आज से उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हो गई है. उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 9545 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस पूरे इवेंट की बात करें तो इसमें खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 16,000 लोग हिस्सा लेंगे. उत्तराखंड के अलग अलग जिलों में नेशनल गेम्स के इवेंट होंगे. इसमें देहरादून, टिहरी, ऋषिकेश, रुद्रपुर, हल्द्नानी में कई गेम्स होंगे. इन सभी जगहों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Exit mobile version