Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
गैरसैंण में होगा उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र, 21 अगस्त से होगा शुरू - TV News Today
उत्तराखंड गैरसैंण में होगा उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र, 21 अगस्त से होगा शुरू
उत्तराखंड

गैरसैंण में होगा उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र, 21 अगस्त से होगा शुरू

उत्तराखंड: विधानसभा के मानसून को लेकर स्थिति साफ हो गई है. विधानसभा सत्र को लेकर आदेश जारी हो गए हैं. उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से 23 अगस्त तक चलेगा. उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र गैरसैण के भराड़ीसैंण में आहूत किया जाएगा. पिछली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री को विधानसभा सत्र संबंधित फैसले को लेकर अधिकृत किया गया था. जिसके बाद आज संसदीय कार्य मंत्री ने इस संबंध में बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया.

मानसून सत्र की तिथि और स्थान चिन्हित किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था. 18 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक के दौरान विधानसभा मानसून सत्र आहूत किए जाने पर चर्चा की गई, लेकिन इस दौरान सत्र की तिथि, जगह पर बात नहीं बन सकी थी. जिसके चलते कैबिनेट ने सीएम धामी को इस बाबत अधिकृत किया थी. इसके बाद भी कई दिनों तक स्थितियां स्पष्ट नहीं हो पाई थी. जिस पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया था. विपक्ष लगतार सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा का आरोप लगा रहा था.

विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर के विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बताया विधानसभा सचिवालय सत्र आहूत करने को लेकर के पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने बताया सरकार के निर्देशों के अनुसार गैरसैंण हो या फिर देहरादून विधानसभा सचिवालय हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने बताया अब तक विधानसभा सचिवालय को माननीय विधायकों से तकरीबन 400 से ज्यादा सवाल आ चुके हैं.

शुक्रवार को सीएम ने तारीख तय कर दी. शासन की तरफ से जारी हुए आदेश के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 21 अगस्त (बुधवार) को अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखा जाएगा. इसके साथ ही इस दिन औपचारिक कार्य और विधायी कार्य होंगे. वहीं 22 अगस्त (गुरुवार) को विधायी कार्य और 23 अगस्त (शुक्रवार) को विधायी कार्य और असरकारी कार्य होंगे.

Exit mobile version