उत्तराखंड नवम्बर माह में उत्तराखंड के दौरे पर हो सकते है कई महानुभाव, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का दौरा तय
उत्तराखंड

नवम्बर माह में उत्तराखंड के दौरे पर हो सकते है कई महानुभाव, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का दौरा तय

उत्तराखंड: अगले महीने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का दौरा हो सकता है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 नवंबर को उत्तराखंड आ सकती हैं और राज्य स्थापना दिवस समारोह में शिरकत कर सकती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिवाली के आसपास बाबा केदार के दर्शन के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे की संभावना है. वह 8 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए उत्तराखंड आ सकती हैं. समारोह का आयोजन देहरादून में किया जाएगा. राष्ट्रपति मुर्मू को श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. समारोह 9 नवंबर को आयोजित किया जाएगा.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल 26 अक्टूबर को वन अनुसंधान संस्थान में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम की तीन दिवसीय बैठक का उद्घाटन करेंगे.  बैठक का आयोजन देहरादून में किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिवाली के आसपास उत्तराखंड आ सकते हैं और बाबा केदार के दर्शन कर सकते हैं. प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद मिश्रा के हाल ही में किए गए केदारनाथ दौरे के बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ा है. मिश्रा 21 अक्टूबर को केदारनाथ आए थे और वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया था.

Exit mobile version