Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
25 अप्रैल को महेंद्र भट्ट लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, निर्विरोध हुए थे निर्वाचित - TV News Today
उत्तराखंड 25 अप्रैल को महेंद्र भट्ट लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, निर्विरोध हुए थे निर्वाचित
उत्तराखंड

25 अप्रैल को महेंद्र भट्ट लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, निर्विरोध हुए थे निर्वाचित

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के अब 25 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे. राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी. इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव हुआ, जिसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन दाखिल किया था.

महेंद्र भट्ट 25 अप्रैल को संसद भवन में राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे. उन्होंने उत्तराखंड से खाली राज्यसभा की एक सीट के लिए भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था. जिसके बाद नाम वापसी का समय बीतने के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी गई थी. जो अब राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे. राज्यसभा के सभापति उन्हें शपथ दिलाएंगे. चौंकाने के लिए मशहूर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक और फैसले से उत्तराखंड भाजपा सरप्राइज हुई थी.

बता दें कि विपक्ष ने अपना उम्मीदवार तक नहीं उतारा था. 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है. इस संख्याबल को देखते हुए कांग्रेस ने राज्यसभा के जाने के लिए अपना कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था.

Exit mobile version