Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम पहुंच की पूजा अर्चना, पांच करोड़ दिये दान में - TV News Today
उत्तराखंड उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम पहुंच की पूजा अर्चना, पांच करोड़ दिये दान में
उत्तराखंड

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम पहुंच की पूजा अर्चना, पांच करोड़ दिये दान में

उत्तराखंड: इन दिनों बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में वीआईपी लोगों को लगातार आवागमन बना हुआ है. बुधवार को पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना बदरीनाथ धाम पहुंचे थे. उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी गुरुवार को उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पवार ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया. इसके मुकेश अंबानी ने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए. उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की.

भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये का दान दिया. उन्होंने चेक के माध्यम से यह धनराशि बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपी. इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी उपास्थित थे. वहीं दूसरी तरफ श्राद्ध पक्ष में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे.

मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम में दर्शन के बाद हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे. अंबानी के साथ छोटी बहू राधिका मर्चेंट और उनकी भी मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि यहां पर अंबानी परिवार महाभिषेक करेगा.

Exit mobile version