Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड में 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहिए सतर्क - TV News Today
उत्तराखंड उत्तराखंड में 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहिए सतर्क
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहिए सतर्क

उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 अगस्त यानि आज प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के खासकर पर्वतीय क्षेत्र में सफर करने के साथ ही नदियों नालों के किनारे रह रहे लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में भारी बारिश हो सकती है. जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसी क्रम में मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में यानी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा और हरिद्वार जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है. साथ ही इन जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में 23 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. जिसे चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 अगस्त तक प्रदेश भर में भारी बारिश का येलो जारी किया है. भारी बारिश के अलर्ट के साथ ही मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की भी अपील की है. बता दें कि प्रदेश में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश से प्रदेश में कई संपर्क मार्गों पर मलबा गिरने से बाधित हो रहे हैं. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Exit mobile version