उत्तराखंड गंगा दशहरा का पर्व आज, हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
उत्तराखंड

गंगा दशहरा का पर्व आज, हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

उत्तराखंड: आज देशभर में गंगा दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है. और इस पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं. ऐसी मान्यता है कि मां गंगा यानी कि गंगा नदी ने इसी दिन भगवान शिव की जटाओं से धरती पर अवतरण लिया था. इसी कारण मां गंगा के धरती पर अवतरण दिवस को गंगा दशहरा के तौर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और इस खास मौके पर श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं.

इस पावन अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं. हरकी पैड़ी व अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली है. हर हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. वहीं तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते प्रशासन ने जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं. मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन और 16 जोन, 37 सेक्टर में बांटा गया है. इलके अलावा मेला क्षेत्र में 764 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और चार पीएसी की कंपनी, दो बीडीएस, दो फायर यूनिट, प्लड कंपनी की तैनाती की गई है.

एएसपी चार, सीओ- 14, निरीक्षक, एसओ- 17, एसआई-44, एलएसआई 18, एएसआई 37, हेड कांस्टेबल 56, कांस्टेबल 189, एलसी 75, टीआई एक, टीएसआई सात, हेड कांस्टेबल 14, कांस्टेबल 40, प्रशिुक्ष एसआई 135 एवं हेड कांस्टेबल 131, बीडीएस/डॉग स्क्वायड की दो टीम, फायर यूनिट दो, फ्लड़ कंपनी एक प्लाटून, पीएसी चार कंपनी, दो प्लाटून की तैनाती की गई है.

दो दिनी स्नान पर्व को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पूरा मेला क्षेत्र चार सुपर जोन, 16 जोन व 37 सेक्टरों में बांटा गया है. एसएसपी अजय सिंह ने ब्रीफिंग लेते हुए पुलिसकर्मियों को अनुशासन और सेवा भाव से डयटी करने के निर्देश दिए.

Exit mobile version