उत्तराखंड उत्तरकाशी में नहीं थम रहा भूकंप का दौर, 6 दिन में नौ बार डोली धरती
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में नहीं थम रहा भूकंप का दौर, 6 दिन में नौ बार डोली धरती

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में भूकंप का सिलसिला नहीं थम रहा है. दरअसल, जनपद में करीब 6 दिन में नौ बार धरती कांप उठी है. इसी बीच आज यानी शुक्रवार को फिर से भूकंप का झटका महसूस किया गया. वहीं, छह दिन के भीतर लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं.

प्राप्त सूचना के मुताबिक आज यानी शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर राज्य के उत्तरकाशी में भूकंप से धरती कांप उठी. इस दौरान भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया. अचानक आए भूकंप के बाद लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई। फिलहाल, किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। वहीं, गुरुवार को जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शाम 7:31 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया.

बता दें कि छह दिनों में जनपद मुख्यालय में भूकंप का यह नौवां झटका महसूस किया गया है. इससे पहले बीती 24 और 25 जनवरी को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

Exit mobile version