उत्तराखंड सीएम धामी: UCC का ड्राफ्ट हुआ तैयार, विधानसभा सत्र में किया जाएगा पेश
उत्तराखंड

सीएम धामी: UCC का ड्राफ्ट हुआ तैयार, विधानसभा सत्र में किया जाएगा पेश

उत्तराखंड: जल्द ही यूसीसी (UCC) लागू होने जा रहा है. यूसीसी का ड्राफ्ट बनकर तैयार हो चुका है. सरकार को मिलने के बाद जल्द ही इसे विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा.

समान नागरिक संहिता को प्रदेश में जल्द ही लागू किया जाएगा. इसके लिए गठित समिति का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है. जैसे ही ये सरकार को मिलेगा इसे विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा. जिसके बाद उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता में समुदाय विशेष को कोई नुकसान नहीं होगा. मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की जनता से यूसीसी लागू करने का वादा किया था. जिसे वो पूरा करने की ओर कदम बढ़ा रहे हैंं. इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि इसमें समुदाय विशेष की कोई हानि नहीं है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और इसका मूल स्वरूप न बिगड़े ये देखना हमारी जिम्मेदारी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी किसी पंथ, समुदाय, धर्म, जाति का हो, सबके लिये एक समान कानून हो, इसके प्रयास किए गए हैं. सीएम ने कहा कि उत्तराखंड जल्द ही यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा.

Exit mobile version