Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
21 फरवरी को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र पर होगी चर्चा - TV News Today
उत्तराखंड 21 फरवरी को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र पर होगी चर्चा
उत्तराखंड

21 फरवरी को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र पर होगी चर्चा

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 21 फरवरी को शाम को सचिवालय में कैबिनेट होगी शाम 4:00 बजे कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होनी प्रस्तावित हैं. कैबिनेट की बैठक में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल कृषि मंत्री गणेश जोशी ,खेल मंत्री रेखा आर्य ,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा शामिल होंगे.

ऐसे में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक में चर्चा की जाएगी सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट की बैठक काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार बजट सत्र के पहले कैबिनेट की बैठक कर रही है ऐसे में कई प्रस्ताव पर चर्चा संभव है आपको बता दें कि कृषि शिक्षा स्वास्थ्य परिवहन महिला बाल विकास विभाग पशुपालन शहरी विकास जैसे विभागों के प्रस्ताव पर कैबिनेट की बैठक में मुहर लगा सकती है.

विभिन्न विभागों में खाली चल रहे पदों की भर्ती को लेकर भी प्रस्ताव आ सकता है कैबिनेट की बैठक की तैयारी विभागीय स्तर पर चल रही है सबसे खास बात है कि कई विभागों के सेवा नियमावली के प्रस्ताव पर ही चर्चा हो सकती है सरकार बजट सत्र शुरू करने के पहले कैबिनेट की बैठक कर रही है ऐसे युवाओं को बहुत उम्मीद है विभागों में चल रहे खाली पदों पर जल्द से जल्द भर्ती हो सकती है.

महिला बाल विकास विभाग के साथ खेल विभाग पशुपालन शहरी विकास कृषि शिक्षा स्वास्थ्य जैसे विभागों में भर्ती को लेकर भी सरकार ने प्लान तैयार किया है माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में इन विभागों में खाली चल रहे पड़ा पर भारती को लेकर मुहर लगा सकती है। सरकार ने प्लान तैयार किया है जिसके मुताबिक खाली चल रहे सरकारी पदों में भर्ती की जाएगी ऐसे में आने वाले दिनों में कई विभागों में भर्ती का आवेदन पत्र जारी हो सकता है.

Exit mobile version