उत्तराखंड दिल्ली में शुरू हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, उत्तराखंड से लोस प्रत्याशियों को लेकर हो रही चर्चा
उत्तराखंड

दिल्ली में शुरू हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, उत्तराखंड से लोस प्रत्याशियों को लेकर हो रही चर्चा

उत्तराखंड: नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है. बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा की जा रही है. नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास तथा सदस्य यशोमती ठाकुर ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद हैं. लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा जारी है।.

आपको बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून आई थी. इस दौरान उन्हें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के नेताओं जानकारी ली थी. बता दें कि इस दौरान लोकसभा चुनाव से एक सीट के लिए कहीं चार से पांच तो कहीं 12 लोगों ने दावेदारी पेश की. सभी नामों को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. आज हो रही बैठक में उन्हीं नामों को लेकर चर्चा की जा रही है. जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है.

कांग्रेस ने लोस चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से 12 फरवरी तक प्रदेश कार्यालय में आवेदन देने को कहा था. 16 नेताओं ने आवेदन सौंपा है. इसमें ज्योति रौतेला, जोत सिंह गुनसोला और राजपाल खरोला पूर्व में पार्टी की तरफ से विस चुनाव लड़ चुके हैं. शेष को अभी अनुभव लेना है. कई आवेदक अब टिकट के लिए दून से लेकर दिल्ली तक पैरोकारी में जुट गए हैं. दूसरी तरफ कई नेताओं ने सीधे आवेदन तो नहीं किया है, लेकिन प्रदेश नेतृत्व से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात कर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है.

लोकसभा सीट- दावेदार 
टिहरी गढ़वाल – जोत सिंह गुनसोला, नवीन जोशी, विशाल डोभाल, सुनीता प्रकाश, रजनीश जुयाल
पौड़ी – ज्योति रौतेला, धीरेंद्र प्रताप
अल्मोड़ा – आशा लाल
नैनीताल – गणेश उपाध्याय, दीपक बलूटिया
हरिद्वार – राजपाल खरोला, देवेंद्र सिंह, सतीश दुबे, तेलू राम, आलोक बगवाड़ी और विजय कुमार कश्यप

Exit mobile version