उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा के लोकसभा चुनावी मिशन में व्यस्त हैं. बुधवार को नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक शिव अरोड़ा मौजूद थे. इस दौरान धामी ने कहा, उत्तराखंड में भाजपा को 2014 से ज्यादा 2019 में वोट मिले थे, 2024 में उससे भी ज्यादा वोट मिलेंगे.
सीएम धामी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि यह तो क्लीन स्वीप है. कांग्रेस में लोग टिकट लेने के लिए ही तैयार नहीं थे. बड़े-बड़े नेता जिस तरह खुद को चुनावी मैदान से दूर कर रहे हैं वह अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि आगे क्या होने वाला है.
सीएम धामी ने दावा किया है कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी भारी जीत दर्ज करेंगे। इस बार देश में चर्चा ये नहीं है कि किसकी सरकार बनेगी, चर्चा यह है कि 410 या 420 सीट से सरकार बनेगी.
#WATCH नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "उत्तराखंड में भाजपा को 2014 से ज्यादा 2019 में वोट मिले थे, 2024 में उससे भी ज्यादा वोट मिलेंगे। यह तो क्लीन स्वीप है। कांग्रेस में लोग टिकट लेने के लिए ही तैयार नहीं थे। बड़े-बड़े नेता जिस तरह खुद को चुनावी मैदान… pic.twitter.com/g50f5FqqIX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों में लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सभी लोग 19 अप्रैल की परीक्षा कर रहे हैं. अभी हमने होली मनाई है, 4 जून को दीपावली मनाई जाएगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सीएम धामी ने दावा करते हुए कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे और नरेंद्र मोदी तीसरी दफा देश प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.
