उत्तराखंड: रुद्रपुर में पीएम मोदी के रैली स्थल का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ताड़ीखेत स्थित हैलीपैड पहुंचे. वहां पहुंचने पर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने सीएम धामी का स्वागत किया. इस दौरान सीएम धामी ने भी बच्चों का अभिवादन कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इस दौरान सीएम ने कहा कि बच्चों का प्रेम और लगाव देखकर उनका मन प्रफुल्लित हो उठा.
रानीखेत पहुंचे सीएम धामी बच्चों ने किया अभिवादन, CM ने दी भविष्य के लिए शुभकामनाएं
