उत्तराखंड: सीएम धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां पर उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की. जहां उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया. बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे. सीएम धामी ने इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह की सभी छात्रों को शिक्षकों को शुभकामनाएं दी.
सीएम धामी ने कहा कि वो परीक्षा में सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो विश्वविद्यालय में कभी भी एक अतिथि के रूप में नहीं आते बल्कि एक छात्र के रूप में आते हैं. छात्रों के बीच में जाने की मेरे अंदर एक उत्सुकता रहती है.
उच्च शिक्षा आज उत्तराखंड में एक सेतु का काम कर रही है. उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय को नेकद्वारा बी प्लस की मान्यता मिली. आज मुक्त विवि प्रदेश ही नहीं देशभर में नाम कमा रहा है. उन्होंने छात्रों से कहा कि आज पूरा विश्व कई क्षेत्रों में आपका इंतजार कर रहा . हमें समय के अनुकूल अपने को बनाना होगा. अगर जीवन में आपके अंदर उत्साह और उमंग होगी तो सफलता अपने आप मिल जाएंगी. उन्होंने कहा कि 1920 से लेकर 1947 तक युवाओं ने स्वतंत्रा संग्राम में भाग लिया ऐसे नायक हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बने और हम उनके पग चिन्हों पर चले.
