उत्तराखंड मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी लोकसभा गंगोत्री विधानसभा के भटवाड़ी में रोड शो
उत्तराखंड

मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी लोकसभा गंगोत्री विधानसभा के भटवाड़ी में रोड शो

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी जी ने आज 3 अप्रैल को लोकसभा टिहरी के गंगोत्री विधानसभा के भटवाड़ी में विशाल रोड शो कर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी के पक्ष में वोट मांगे. आज के रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही.

सीएम पुष्कर सिंह धामी जी रोड शो के बाद भटवाड़ी के रामलीला मैदान पहुंचे. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी जी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया. जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे आपके बीच उनका प्रणाम और नमस्कार कहने के लिए मुझे संदेश वाहक के रूप में भेजा है.

उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के देश में प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व में भारत का डंका बजा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में तीन G 20 करने का मौका दिया है. इस दौरान सीएम धामी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश हित में अनेक बड़े फैसले लिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के भारत 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना पूरी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तीन तलाक प्रथा खत्म हुई है. साथ ही देश में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी हो पाया है.

इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, पुरोला के प्रभारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, यमुनोत्री के प्रभारी श्री सत्य सिंह राणा, गंगोत्री के प्रभारी श्री जगत सिंह चौहान, लोकसभा के संयोजक श्री रमेश चौहान जी, सुधा गुप्ता जी, रामसुंदर नौटियाल जी, श्री सूरत राम नौटियाल जी आदि उपस्थित रहे.

Exit mobile version