उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 दो दिन में ही रजिस्ट्रेशन करने वालों का आंकड़ा पहुंचा पांच लाख पार
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2024 दो दिन में ही रजिस्ट्रेशन करने वालों का आंकड़ा पहुंचा पांच लाख पार

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए इस बार यात्रियों में क्रेज देखने को मिल रहा है. तीर्थयात्रियों के उत्साह का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पंजीकरण के लिए वेबसाइट खुलने के दो दिनों के अंदर ही पंजीकरण का आंकड़ा पांच लाख पार हो चुका है. बता दें कि चारधाम यात्रा का आगाज 10 मई से होगा.

चारधाम यात्रा के लिए इस बार यात्रियों में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है. दो दिन में ही पंजीकरण कराने वालों का आंकड़ा पांच लाख के पार पहुंच गया है. बता दें कि यात्रा की शुरूआत 10 मई से होगी. 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के साथ बाबा केदार के कपाट खुलेंगे। जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.

आपको बता दें कि पहले दिन 2.50 लाख लोगों ने पंजीकरण किया था। ये संख्या तेजी से बढ़ रही है. जिस तरीके से तेजी से पंजीकरण हो रहे हैं उस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाएगी. बता दें कि सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं। केदारनाथ धाम के लिए अब तक 1.73 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है.

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सबसे पहले आपको पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन करना होगा. इसके बाद आप रजिस्टर और लॉगिन के आप्शन मिलेंगे. यहां पर क्लिक कर आपको अपना फोन नंबर, अपने राज्य का नाम, अपना नाम और अन्य जानकारी देनी होगी. इसे भरने के बाद आप रजिस्टर कर पाएंगे.

आप व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर yatra लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं.

अगर कोई यात्री इन तरीकों से पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं तो वो पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 पर कॉल करके भी पंजीकरण करवा सकते हैं.

आप स्मार्ट फोन पर touristcarerttarakhand मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकते हैं.

Exit mobile version