पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिन में BJP करेगी विशेष आयोजन, प्रदेशभर में आयोजित होंगे ये कार्यक्रम - TV News Today
उत्तराखंड

पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिन में BJP करेगी विशेष आयोजन, प्रदेशभर में आयोजित होंगे ये कार्यक्रम

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे में मुखिया पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन पास है. जिसे लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है. दोनों के जन्मदिन के मौके पर भाजपा प्रदेशभर में विशेष आयोजन करने जा रही है.

बता दें पीएम मोदी का जन्मदिन भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने जा रही है. जबकि सीएम धामी का जन्मदिन भाजपा ने युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर बताया कि भाजपा पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने जा रही है. यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा. इस दौरान तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए जाएंगे.

इन कार्यक्रमों में केंद्र से भी नेता शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के तहत 18 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. 19 से 24 सितंबर तक ‘आयुष्मान भवः’ कार्यक्रम चलाया जाएगा. जिसके तहत अटल आयुष्मान योजना को लेकर जनजागरण कार्यक्रम चलाया जाएगा.

25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम को मनाया जाएगा. 26 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच ‘बस्ती संपर्क’ कार्यक्रम चलाया जायेगा. इसके बाद दो अक्टूबर को गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *