उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन आज से, राजनाथ सिंह व स्मृति ईरानी भी दाखिल करेंगे पर्चा

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुुरु होगी. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर चुनाव के लिए भी नामांकन आज होगा. सोमावर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से और अमेठी से स्मृति ईरानी नामांकन दाखिल करेंगी. 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के मध्य नामांकन किए जा सकेंगे. 6 मई तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी.

छठे चरण में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है.

इन सभी सीटों पर नामांकन दाखिल की अंतिम तिथि 6 मई है। नामांकन पत्रों की जांच 7 मई को होगी. वहीं 9 मई तक नाम वापसी होगी. मतदान 25 मई को संपन्न होगा. छठे चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 2.69 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 1.42 करोड़ पुरुष मतदाता, जबकि 1.27 करोड़ महिला मतदाता हैं. कुल 17,113 मतदान केंद्र तथा 28,171 मतदेय स्थल हैं.

इसी प्रकार गैंसड़ी विधानसभा उपचुनाव में कुल 3.62 लाख मतदाता है, जिसमें 1.93 लाख पुरुष मतदाता तथा 1.69 लाख महिला मतदाता है. उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी है. देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. वह वर्तमान इस सीट से सांसद हैं. वहीं अमेठी की सांसद व देश की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी आज नामांकन दाखिल करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *