दिल्‍ली-एनसीआर इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासीयों का लगातार सातवें सप्ताह भी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहा
दिल्‍ली-एनसीआर

इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासीयों का लगातार सातवें सप्ताह भी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहा

ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट की इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी के लोगों द्वारा वी.सी.ए.एम. (VCAM) चार्जेज का अनुचित वसूली, डी.जी. बिजली की किल्लत, पानी की गंभीर समस्या, इरोस प्रबंधन द्वारा अत्यंत खराब मेंटेनेंस सेवाओं को लेकर अपना प्रदर्शन जारी रखा.

सोसायटी निवासियों ने पहले सप्ताह अपनी माँगों का एक ज्ञापन एस्टेट मैनेजर बबीश कुमार को सौंपा था, परंतु इरोस प्रबंधन द्वारा सभी माँगों को ठुकरा दिया गया था.दूसरे सप्ताह निवासियों ने सेक्टर-3 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बिल्डर की अवैध गतिविधियों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया था. तीसरे सप्ताह प्रबंधन और निवासियों के बीच होने वाली बैठक का वादा किया गया था, लेकिन प्रबंधन ने कोई बैठक नहीं की.

प्रबंधन की टालमटोल नीति:

सोसायटी निवासियों का कहना है कि (SMSPL) के नेहरू प्लेस हेड ऑफिस के जनरल मैनेजर दीपक गुप्ता लगातार निवासियों की बात सुनने से बच रहे हैं. न तो उन्होंने मुलाकात की और न ही किसी माँग पर कोई अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसके विपरीत, बिल्डर निवासियों पर दबाव बनाने और आंदोलन को रोकने की कोशिश कर रहा है. निवासियों का कहना है कि बिल्डर का मकसद सिर्फ़ फेज़-3, के 300-400 फ्लेट बेचने तक स्थिति को संभालना है, जिसके बाद सोसाइटी को बदहाल स्थिति में छोड़ दिया जाएगा.

विरोध दबाने की कोशिश:

सोसायटी निवासियों का कहना है कि 2,अगस्त 2025 को कुछ निवासियों को बी.एन.एस.एस. धारा 126/135 के तहत मजिस्ट्रेट से नोटिस थमा दिया गया. निवासियों ने अदालत में आपत्ति दर्ज कराते हुए सभी सबूत पेश किए और माँग की कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच हो, क्योंकि चौकी इंचार्ज द्वारा झूठी रिपोर्ट लगाकर निर्दोष निवासियों को निशाना बनाया गया है. सोसायटी निवासियों का कहना है कि अब वे एसीपी बिसरख और सीपी गौतम बुद्ध नगर से मुलाकात करेंगे और पुलिस द्वारा हो रहे अन्याय के विरोध में अपना पक्ष रखेंगे.

आज का प्रदर्शन:

आज के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया. आज का विरोध इरोस सेल्स ऑफिस के बाहर आयोजित किया गया ताकि प्रबंधन तक स्पष्ट संदेश पहुँच सके. निवासीयों का कहना है कि वे अदालत का दरवाज़ा भी खटखटा रहे हैं. और कह रहें हैं. कि चाहे बिल्डर कितनी भी ताक़त और पैसे का प्रयोग क्यों न कर ले, यह शांतिपूर्ण आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी जायज़ माँगें बिल्डर द्वारा पूरी नहीं की जाती. इरोस सम्पूर्णम के निवासियों का कहना है. हम झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं जब तक न्याय नहीं मिलेगा!

Exit mobile version