नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय ट्रक चालक की जान चली गई. दादरी से गाजियाबाद जा रहा सरिया लदा ट्रॉला छपरौला के पास अनियंत्रित होकर गहरे नाले में पलट गया और ट्रांसफार्मर से टकरा गया. पुलिस ने गैस कटर और क्रेन की मदद से चालक को बाहर निकाला, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना मानी जा रही है.
हादसे की वजह चालक को अचानक नींद की झपकी आना बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही थाना बादलपुर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने गैस कटर और हाइड्रा/क्रेन की मदद से ट्रक में लदे भारी सरियों को हटवाया और केबिन में फंसे ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. ट्रक ड्राइवर की पहचान 28 वर्षीय आमिर के रूप में हुई.
#TrafficAlert
An iron rod-laden truck has overturned on the Lalkuan–Dadri Road in the Badalpur Police Station area. Noida Traffic Police, along with the local police, is removing the vehicle with the help of a Hydra crane.
Motorists are requested to use alternate routes. pic.twitter.com/19outzmsT3— Noida Traffic Police (@Noidatraffic) July 21, 2026
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि छपरौला के पास एक ट्रक ट्राला जो दादरी कि तरफ से गज़ियाबाद जा रहा था और उसमे सरिया लदा था, संभवतः चालक को नींद आने के कारण रोड के साइड में नाले में गिर गया.हाईड्रा क्रेन की मदद से सरिया को हटवाया गया.
